दिल्ली विश्वविद्यालय में आज गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने तिरंगा फहराया और एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रदर्शित परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का दिन संविधान का निर्माण करने वाले सभी राष्ट्र भक्तों, सभी स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए किसी भी रूप में अपना योगदान देने वाले राष्ट्र प्रेमियों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि हजारो वर्ष पहले चाणक्य जनपदों में बंटे जिस देश को एक करने का अभियान चला रहे थे, आज वही भारत अपने सफल गणतंत्र के 76 वर्ष पूर्ण कर चुका है। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आभार जताया।
News On AIR | जनवरी 26, 2026 6:15 अपराह्न
दिल्ली विश्वविद्यालय में आज गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित