राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में 13 सितंबर को दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शहरवासी अपने लंबित यातायात चालान या नोटिस के भुगतान के लिए शहर के विभिन्न न्यायालय परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल हो सकते हैं। यह शहर के सात कोर्ट परिसरों में आयोजित होगा। इनमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू शमिल है।
संबंधित व्यक्तिगण अपने चालान को दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट – traffic(डॉट)delhipolice(डॉट)gov(डॉट)in(स्लेश)notice(स्लेश)lokadalat पर डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिंक कल सुबह 10 बजे से सक्रिय होगा और चालान की सीमा एक लाख 80 हजार के समाप्त होने तक उपलब्ध रहेगी। प्रतिदिन अधिकतम 60 हजार चालान या नोटिस डाउनलोड किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी यातायात विभाग के सोशल मीडिया और वेबसाइट पर उपलब्ध है।