जनवरी 30, 2026 6:01 अपराह्न

printer

दिल्ली मेट्रो के 5वें चरण (ए) के तहत केंद्रीय सचिवालय बनेगा ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन

दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण (ए) के तहत केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि इस चरण के कॉरिडोर की मंजूरी के साथ, यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नेटवर्क एकीकरण में वृद्धि होगी।

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन मध्य दिल्ली के एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में कार्य करता है। यह स्टेशन येलो और वायलेट लाइनों के बीच एक जंक्शन के रूप में परिचालित है। अब पांचवें चरण की मंजूरी के साथ, यह स्टेशन येलो लाइन, वायलेट लाइन और मैजेंटा लाइन विस्तार (आर.के.आश्रम मार्ग -इंद्रप्रस्थ से सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर) की कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस परियोजना से सभी कर्तव्य भवनों को कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे प्रतिदिन लगभग 60 हज़ार कर्मचारियों और दो लाख आगंतुकों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आज़ादपुर, नई दिल्ली, लाजपत नगर, इंदरलोक, और कश्मीर गेट मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। वर्तमान में मेट्रो नेटवर्क में 29 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन हैं। चौथे चरण के पूरा होने के बाद इंटरचेंज स्टेशनों की कुल संख्या 43 हो जाएगी, और पांचवे चरण (ए) के पूरा होने के साथ ही इन स्टेशनों की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। प्रादेशिक समाचार के लिए दृष्टि पुण्यानि।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला