दिसम्बर 22, 2025 5:51 अपराह्न

printer

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बड़ी मजबूती, बजट में भारी बढ़ोतरी

दिल्ली सरकार राजधानी में स्वच्छ, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था को तेज़ी से सशक्त बना रही है। मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में जानकारी दी है कि मेट्रो विस्तार के लिए पिछले 500 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 2 हज़ार 900 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है।

वहीं, सार्वजनिक परिवहन का कुल बजट 5 हज़ार 700 करोड़ रुपये से बढ़कर 9 हज़ार 110 करोड़ रुपये हो गया है। इससे मेट्रो नेटवर्क के विस्तार, नई इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती, बेहतर मार्गों और मज़बूत अंतिम-छोर संपर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सरकार ने लंबित बकाया राशि के निपटान पर भी बल दिया है, जिसके तहत अब तक 940 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, 336 करोड़ रुपये का भुगतान प्रक्रिया में है और लगभग 2700 करोड़ रुपये के पुराने बकाये निपटाए जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने कहा कि इन प्रयासों से प्रदूषण में कमी आएगी, आवागमन तेज़ होगा और राजधानी में सतत शहरी परिवहन को मज़बूती मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला