दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार मध्यम से तेज बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है। जलस्तर 207 मीटर से ऊपर बना हुआ है। जलभराव के कारण कश्मीरी गेट पर भारी यातायात देखा जा रहा है।
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए है। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।