राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे शुष्क मौसम से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक लगभग पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 20 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 5 दशमलव एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशा है।
इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 190 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में है।