जनवरी 27, 2026 5:19 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली क्रेडिट गारंटी योजना के तहत 50 करोड़ रुपये का कोष आवंटित

दिल्ली सरकार ने आज दिल्ली क्रेडिट गारंटी योजना के तहत 50 करोड़ रुपये का कोष आवंटित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में इस योजना के लिए दिल्ली सरकार और सूक्ष्म तथा लघु उद्यमों के लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

एक सोशल मीडिया पोस्ट मे श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस फैसले से अब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम को बिना गारंटी और बिना संपत्ति गिरवी रखे ऋण मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना उत्पादन, सेवा, खुदरा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के लिए संजीवनी साबित होगी।

वहीं, दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस योजना से राजधानी के सभी व्‍यापारियों को और अन्‍वेषकों को नए उद्योग स्‍थापित करने में मदद मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला