दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज बिहार दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। नई दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की गौरवशाली इतिहास और उसके उपलब्धियों को अगर आगे बढ़ाने का किसी ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान, शांति, अध्यात्म और शौर्य का एक नाम बिहार है। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य में अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का अगर कोई काम कर रहा है तो वह हमारे बिहार के भाई-बहन हैं। श्री सचदेवा ने कहा कि बिहार की संस्कृति और इतिहास ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है।
Site Admin | मार्च 22, 2025 6:51 अपराह्न
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज बिहार दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं
