दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने आज एक अंतरराज्यीय निवेश धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मीडिया से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिमन्यु पोसवाल ने बताया कि आरोपी वॉट्सऐप कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें फर्जी निवेश योजनाओं में फंसाते थे।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। जांच में सामने आया कि महज 14 दिनों के भीतर करीब 4 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए गए थे। अभिमन्यु पोसवाल ने बताया की इस गिरोह में शामिल आरोपियों को तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।