दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज चालू वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली विधानसभा के 14 सदस्यों (विधायकों) को नामित किया। श्री गुप्ता ने बताया कि नियुक्त विधायक बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में एमसीडी की सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य नगरपालिका चुनौतियों का समाधान करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
Site Admin | मार्च 22, 2025 6:42 अपराह्न
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली विधानसभा के 14 सदस्य नामित
