जनवरी 29, 2026 9:56 अपराह्न

printer

दिल्‍ली: केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्‍टेंशन को येलो, वायलेट के अतिरिक्‍त मैजेंटा लाइन से भी जोड़ा जाएगा

दिल्‍ली मेट्रो ने जानकारी दी है कि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्‍टेंशन को येलो लाइन, वायलेट लाइन के अतिरिक्‍त मैजेंटा लाइन से भी जोड़ा जाएगा। यह जुड़ाव केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्‍टेंशन पांचवें चरण गलियारे के तहत किया जाएगा।

दिल्‍ली मेट्रो ने बताया कि इस जुड़ाव से सभी कर्तव्य भवनों से कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे इस इलाके में दफ्तर जाने वालों और आम नागरिकों को घर के पास कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्‍ली मेट्रो ने कहा कि इस जुड़ाव से रोज़ाना लगभग 60 हजार दफ्तर जाने वालों और 2 लाख आगंतुकों को लाभ होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला