मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 22, 2025 7:43 अपराह्न

printer

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग तथा पीडब्लूडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, वय वंदना स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अस्पताल संरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक में राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति की समीक्षा और विभिन्न योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर ज़ोर दिया।

    बैठक के बारे में अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत करीब तीन लाख लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत एक लाख 23 हजार  से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण किया गया है। दिल्ली में करीबन 100 अस्पताल इन योजनाओ के अंतर्गत पंजीकृत हैं। नए अस्पताल के निर्माण की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि निर्माण कार्य के अलावा दिल्ली में मौजूदा अस्पतालों के अपग्रडेशन कार्य प्रगति पर है और सभी संबंधित एजेंसियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इन अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं, पर्याप्त मानव संसाधन, आवश्यक दवाइयाँ, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए है।

    ‘आयुष्मान भारत मिशन’ के तहत दिल्ली सरकार एक हजार एक सौ 39 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित कर रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 ऐसे केंद्र खोले जाएंगे जहाँ स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयाँ और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित होंगे।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और मानवीय बनाने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम है जिसके माध्यम से राज्य सरकार निजी अस्पतालों से भी बेहतर सेवाएं प्रदान करना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, किफायती और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधा मिल सके जिसके लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

20/10/24 | 8:51 अपराह्न

कांची शंकराचार्य