जनवरी 12, 2026 8:07 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज एक हजार सात सौ से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज एक हजार सात सौ से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की। यह छात्रवृत्ति दिल्ली उच्च और तकनीकी सहायता योजना के तहत राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संसाधनों की कमी किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा के विकास में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने आशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ये विद्यार्थी देश के बेहतर भविष्य की उम्मीद हैं जो समाज की सेवा करेंगे, नए विचार लाएंगे और अपनी मेहनत से देश को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई थी, जिसे अब दिल्ली सरकार द्वारा इस वर्ष प्रदान किया जा रहा है।