जनवरी 23, 2025 9:43 अपराह्न

printer

दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान महाराष्ट्र ने कुल 61 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान महाराष्ट्र ने कुल 61 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, 15 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के इन समझौतों में 54 निवेश और 7 रणनीतिक क्षेत्रों से संबंधित हैं।

दावोस से मीडिया को संबोधित करते हुए श्री फडणवीस ने कहा कि कुल निवेश का 98 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश-एफडीआई के माध्यम से आएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया भारत की ओर उत्साह और उम्मीद से देख रही है, कई कंपनियां स्थिरता और नई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में महाराष्ट्र में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। श्री फडणवीस ने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षरित सभी समझौता ज्ञापनों को लागू किया जाएगा।