फ़रवरी 8, 2026 9:11 पूर्वाह्न

printer

थाईलैंड में संसदीय चुनाव और संविधान पर जनमत संग्रह के लिए मतदान आज

थाईलैंड में आज लाखों मतदाता संसदीय चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इसके साथ ही वे देश के संविधान पर जनमत संग्रह के लिए भी मतदान करेंगे। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने अचानक ये चुनाव कराने की घोषणा की थी। वर्तमान प्रधानमंत्री ने सीमा विवाद से जुड़े राजनीतिक उथल-पुथल और अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री को पद से हटाए जाने के बाद पदभार संभाला था।
 
इस चुनाव में तीन दलों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है जिसमें एक सुधारवादी पार्टी थाईलैंड की स्थापित राजनीतिक ताकतों को कड़ी चुनौती दे रही है। आर्थिक मुद्दे मतदाताओं के प्राथमिकताओं में सबसे प्रमुख हैं। इसमें धीमी आर्थिक वृद्धि, घरेलु कर्ज का बढ़ता बोझ और महंगाई का दबाव चुनावी माहौल को प्रभावित कर रहा है। 71 मिलियन की आबादी वाले इस देश में लगभग 53 मिलियन लोग मतदान के पात्र हैं। मतदान केंद्र भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे बंद हो जाएंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला