दिसम्बर 13, 2025 7:07 पूर्वाह्न

printer

थाईलैंड और कंबोडिया ने फिर युद्धविराम समझौते को तत्काल नवीनीकृत करने पर सहमति जताई: डोनाल्ड ट्रंप

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की कि थाईलैंड और कंबोडिया ने एक बार फिर युद्धविराम समझौते को तत्काल नवीनीकृत करने पर सहमति जताई है।

उन्होंने इस समझौते के लिए अपने व्यक्तिगत हस्तक्षेप और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की सहायता को श्रेय दिया। इस बीच, थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर एक सप्ताह से चल रहे घातक संघर्षों में कम से कम 20 लोग मारे गए और लगभग पांच लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उनकी थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई और दोनों नेता आज शाम से गोलीबारी बंद करने पर सहमत हुए।

उन्होंने कहा कि दोनों नेता अक्टूबर में मलेशिया के कुआलालंपुर में हस्ताक्षरित मूल शांति समझौते पर लौटने के लिए भी सहमत हुए।