थाइलैंड और कंबोडिया ने विवादित सीमा पर लड़ाई रोकने के लिए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। थाइलैंड के रक्षा मंत्री नत्थापोन नाकपानिच और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री टी सेहा ने आज थाईलैंड के चंथाबुरी प्रांत में सीमा चौकी पर यह समझौता किया। दोनों देशों ने अपनी सीमा समिति की विशेष बैठक के दौरान संयुक्त बयान पर सहमति व्यक्त की।
जुलाई के संघर्ष विराम समझौते के इस महीने की शुरुआत में उल्लंघन के बाद झड़पें तेज हो गई थीं। इस दौरान थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास डांगरेक पर्वत श्रृंखला के पास तोप, रॉकेट हमले और हवाई हमले किए गए। लंबे समय से प्रेह विहार मंदिर के आसपास का सीमावर्ती क्षेत्र विवादित है।
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 1962 में फैसला सुनाया था कि मंदिर कंबोडिया का हिस्सा है, लेकिन आसपास की भूमि पर दावे अब भी अनसुलझे हैं। हालिया हिंसा में दोनों पक्षों के हजारों सैनिक हताहत हुए और नागरिक विस्थापित हुए। आसियान ने क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए संयम बरतने और संवाद फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।