अगस्त 28, 2025 10:04 पूर्वाह्न

printer

त्रिपुरा में रेलवे ट्रैक का 100% विद्युतीकरण कार्य पूर्ण

त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम ने 271 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया है। यह कार्य पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा किया गया है। त्रिपुरा को राष्ट्रीय रेलवे ग्रिड से विद्युत रेलगाड़ियों के माध्यम से जोड़ने के लिए वर्ष 2022 में 46 करोड़ रुपये की विद्युतीकरण परियोजना शुरू की गई है।

 

असम के बदरपुर स्टेशन और त्रिपुरा के जिरानिया स्टेशन के बीच विद्युत इंजन से चलने वाली पहली मालगाड़ी का परीक्षण किया गया। इसके बाद अगरतला और असम के अरुणाचल जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच विद्युत इंजन से चलने वाली यात्री रेलगाड़ियों का परीक्षण किया गया।