फ़रवरी 12, 2026 6:57 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव अधिकारियों के अनुसार राज्यभर में कुल 73.01% मतदान दर्ज किया गया। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगरपालिकाओं में यदाद्रि भुवनगिरि जिले के चौटुप्पल में सबसे अधिक 91.91% मतदान हुआ, जबकि नलगोंडा जिले के नंदिकोंडा में सबसे कम 59.68% मतदान दर्ज किया गया।

 

नगर निगमों की बात करें तो नलगोंडा में सर्वाधिक 77.36% मतदान हुआ, जबकि निजामाबाद में सबसे कम 59.12% मतदान दर्ज किया गया। मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से थोड़ी अधिक रही। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 73.39 रहा, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 72.63 दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना इस महीने की 13 तारीख को होगी। अधिकारियों ने कहा कि लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के कारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया सफल रही।