सितम्बर 4, 2025 8:37 पूर्वाह्न

printer

टेनिस: अमरीकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारत के युकी भांबरी और न्यूज़ीलैंड के माइकल वीनस की जोड़ी 

 
 
अमरीकी ओपन के सेमीफाइनल में भारत के युकी भांबरी और न्यूज़ीलैंड के माइकल वीनस की जोड़ी का सामना ब्रिटिश जोड़ी नील स्कूप्स्की और जो सैलिसबरी से होगा। भांबरी और वीनस की जोड़ी ने आज सुबह पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के निकोला मेक्टिक और अमरीका के राजीव राम को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया।
 
 
सिंगल्स मुकाबलों में कल सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज़ को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ से होगा।
 
 
महिला सिंगल्स में, अमरीका की अमांडा अनिसिमोवा ने पोलैंड की इगा स्वियाटेक को 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पिछली बार के विजेता आर्यना सबालेंका को क्वार्टर फाइनल वॉकओवर मिला है और अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमरीका की जैसिका पैगुला से होगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला