जनवरी 6, 2025 11:37 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में शीतलहर की वजह से ठंड का प्रकोप जारी

 
 
राज्य में शीतलहर चलने की वजह से ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि आज और कल सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
    
इधर हजारीबाग जिले में शीतलहरी की वजह से आम जीवन पर असर पड़ा है। उपायुक्त नैन्सी सहाय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे ठंड में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।