जनवरी 12, 2025 1:46 अपराह्न

printer

झारखंड में ठंड का कहर जारी, सर्द हवाओं से आम जनजीवन पर असर

झारखंड में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ो से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से ठंड का असर आम जनजीवन पर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से सत्रह जनवरी तक रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाये रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। ठंड के कारण राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है। पिछले चौबिस घंटे में गुमला जिले का न्यूनतम तापमान तीन दशमलव सात डिग्री वहीं रांची का न्यूनतम तापमान सात दशमलव छह डिग्री रहा।