जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में जल संसाधन गणना एप्लीकेशन और पोर्टल जारी किया। जल संसाधन गणना एप्लीकेशन और पोर्टल कई गणना योजनाओं में सहायता करते हैं। इन योजनाओं में सातवीं लघु सिंचाई गणना, जल निकायों की दूसरी गणना, झरनों की पहली गणना और प्रमुख तथा मध्यम सिंचाई परियोजनाओं की पहली गणना शामिल हैं।
जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि जल संसाधन गणना का मुख्य उद्देश्य सिंचाई क्षेत्र में जल उपयोग दक्षता, जल बजट आदि सहित प्रभावी योजना और नीति निर्माण के लिए एक व्यापक और विश्वसनीय डेटाबेस तैयार करना है। डेटा के संग्रह और सत्यापन के लिए डिजिटल एप्लिकेशन गणना के संचालन के लिए आवश्यक समय को कम करते हुए डेटा की सटीकता में वृद्धि करता है।