मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2025 1:20 अपराह्न

printer

जम्मू में आज से सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों की श्रृंखला हो रही है शुरू

जम्मू में आज से सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू हो रही है। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के सौजन्‍य से आयोजित इस समारोह की शुरुआत आज सतवारी में डोगरी फूड फेस्टिवल से होगी, जिसमें स्थानीय व्यंजनों का समृद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डोगरी फूड विलेज, पारंपरिक मिट्टी के बर्तन, लाइव प्रदर्शनी और मेहंदी कला के साथ ही ऊंट की सवारी का आनंद लिया जा सकता है।

 

पहलगाम हमले, सीमा पर गोलीबारी और भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को सम्मानित करने के लिए आज कटरा में एक कैंडललाइट मेमोरियल का आयोजन किया जाएगा। विश्व साइकिल दिवस पर कल पटनीटॉप में फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

 

4 जून को, भद्रवाह में स्थानीय कलाकारों की एक जीवंत सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इस उत्सव का समापन 5 जून को पटनीटॉप में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के साथ होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

26/10/24 | 7:48 अपराह्न