फ़रवरी 21, 2026 11:10 पूर्वाह्न

printer

जम्मू -कश्मीर: राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान में सेना ने युद्ध में इस्‍तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की

जम्मू -कश्मीर में सेना ने आज राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुंदरबनी क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान-ज्वाला के दौरान युद्ध में इस्‍तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की।

इसकी जानकारी देते हुए सेना के प्रवक्ता ने बताया कि निंयत्रण रेखा के पास सुंदरबनी सेक्टर के नथुआ टिब्बा क्षेत्र में 19 तारीख को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था।

इस दौरान एक एके राइफल, 2 मैगज़ीन और गोला-बारूद, 3 रकसैक, कंबल, राशन और कपड़े सहित युद्ध सामग्री बरामद की गई। अभियान जारी है।