अगस्त 21, 2025 3:24 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय खेलो इंडिया वॉटर स्‍पोर्ट्स फेस्टिवल आज शाम से शुरू होगा

जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय खेलो इंडिया वॉटर स्‍पोर्ट्स फेस्टिवल आज शाम से शुरू होगा। यह महोत्‍सव शनिवार 23 अगस्त तक ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के प्रतिष्ठित डल झील में चलेगा।

    भारतीय खेल प्राधिकरण और जम्‍मू-कश्‍मीर खेल परिषद द्वारा संयुक्‍त रूप से आयोजित इस महोत्‍सव की परिकल्‍पना जम्‍मू-कश्‍मीर की संस्‍कृति और पारिस्थिकी के तौर पर की गई है। खेलो इंडिया वॉटर स्‍पोर्ट्स का शुभंकर हिमालयी किंगफिशर से प्रेरित है। यह साहसिक कार्य, ऊर्जा और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का परिचायक है।

    36 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 500 से अधिक एथलीट नौकायन, कैनोइंग और कायाकिंग जैसी खेल प्रतिस्‍पर्धाओं में भागीदारी कर रहे हैं। वॉटर स्‍पोर्ट्स फेस्टिवल में वॉटर स्‍कीइंग, ड्रैगन बोट और शिकारा रेस जैसी स्‍पर्धाएं भी देखने को मिलेंगी।

    युवा कार्य राज्‍य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा और मुख्‍यमंत्री उमर अबदुल्‍ला आज उद्घाटन समारोह में श्रीनगर के शेर-ए-कश्‍मीर अंतर्राष्‍ट्रीय कन्‍वेंशन सेंटर में उपस्थित रहेंगे।