अगस्त 19, 2025 2:47 अपराह्न

printer

जम्‍मू कश्‍मीर में किश्‍तवाड जिले के चिसोती गांव में बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्‍या 64

जम्‍मू कश्‍मीर में किश्‍तवाड जिले के चिसोती गांव में बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्‍या 64 हो गई है। आज राहत और बचाव कार्य के छठे दिन एक महिला का शव बरामद किया गया। कुल 167 लोगों को बचा लिया गया है और 39 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्‍तर पर जारी है। सेना, पुलिस, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्‍य आपदा मोचन बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सडक संगठन, नागरिक प्रशासन तथा स्‍थानीय स्‍वयंसेवी बचाव कार्य में मिलकर कार्य कर रहे हैं।

    चिसोती गांव में बादल फटने की घटना के बाद अचानक आई बाढ से एक अस्‍थायी बाजार, वार्षिक मचैली माता यात्रा के लंगर स्‍थल को नुकसान पहुंचा था। साथ ही कई घर, सरकारी भवन, मंदिर, एक पुल और अनेक वाहन भी क्षतिग्रस्‍त हुए थे।