छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। वहीं, कुछ माओवादियों के घायल होने की भी खबर है।
पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस, ओड़िशा पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान इंदागांव थाना क्षेत्र के कांडेसर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक माओवादी को मार गिराया। घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने मारे गए माओवादी का शव के साथ ही हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। घटनास्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है।