अगस्त 17, 2025 8:09 अपराह्न

printer

चीन के विदेश मंत्री वांग यी दो दिन के भारत दौरे पर 18 अगस्त को पहुंचेंगे भारत

चीन के विदेश मंत्री वांग यी दो दिन के भारत दौरे पर कल नई दिल्‍ली पहुंचेंगे। सत्ताधारी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य वांग यी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान श्री वांग यी भारत के विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वें दौर की वार्ता करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।