चक्रवाती तूफान दित्वा आज और कमज़ोर होकर दबाव में बदल गया है। यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और आसपास के क्षेत्रों तथा उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे घूम रहा है। यह चेन्नई से लगभग 40 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 130 किमी उत्तर-पूर्व, कुड्डालोर से 150 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व और नेल्लोर से 180 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है। उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से इस दबाव से केंद्र की न्यूनतम दूरी लगभग 25 किमी है।
Site Admin | दिसम्बर 2, 2025 12:39 अपराह्न
चक्रवाती तूफान दित्वा आज और कमज़ोर होकर दबाव में बदला