जनवरी 20, 2026 2:07 अपराह्न

printer

गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू

पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन प्रहार शुरू किया। गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के लिए 12 हजार पुलिस अधिकारियों वाली 2000 टीमों ने आज से पूरे राज्‍य में छापेमारी शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्‍मेलन में पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस 60 बड़े गैंगस्टरों और उनके 1200 सहयोगियों की पहचान कर रही है, जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वित्तपोषण, रसद, सुरक्षित ठिकाने, हथियार आपूर्ति श्रृंखला और संचार श्रृंखला सहित पूरे तंत्र को ध्वस्त किया जाएगा। गैंगस्टर-विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9 3 9 4 6 – 9 3 9 4 6 शुरू करते हुए, उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्रों में गैंगस्टरों की गतिविधियों की जानकारी देने का आह्वान किया ताकि पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके नाम गुप्त रखे जाएंगे।