सितम्बर 26, 2025 12:57 अपराह्न

printer

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 21वें स्थापना दिवस पर किया संबोधित

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज कहा कि देश ने चक्रवातों और बिजली गिरने की घटनाओं के लिए उन्नत पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ विकसित की हैं, जिससे देश भर में हज़ारों लोगों की जान बच पाई है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 21वें स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए उन्‍होंन यह बात कही।

 

गृह राज्य मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आपदा जोखिम को न्‍यूनतम स्‍तर तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा भारत और वैश्विक आपदा प्रबंधन मंचों के लिए मार्गदर्शक है। श्री राय ने कहा कि सरकार देश को अधिक सुरक्षित और आपदा-प्रतिरोधी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।