गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर विभाजित देश को एकजुट करने के लिए समर्पित कर दिया था।
गृह मंत्री ने कहा कि स्वामी सहजानंद ने किसानों को एकजुट किया और उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, साथ ही समाज को बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया।