फ़रवरी 20, 2026 11:23 पूर्वाह्न

printer

गूगल को भारत-अमरीका के बीच एक संपर्क बिंदु के रूप में काम करने पर गर्व है: सीईओ सुंदर पिचाई

गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल को भारत-अमरीका के बीच एक संपर्क बिंदु के रूप में काम करने पर गर्व है। वे नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत-अमरीका के बीच पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री पिचाई ने कहा कि समावेशी और परिवर्तनकारी एआई भविष्य को आकार देने में भारत-अमरीका साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि एआई से सभी लाभ उठा सकें। भारत की तकनीकी प्रगति पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश एआई के क्षेत्र में एक असाधारण प्रगति देखने के लिए तैयार है। गूगल के सीईओ ने कहा कि पैक्स सिलिका आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रमुख प्रौद्योगिकियों में व्यापक व्यावसायिक साझेदारी को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि गूगल उत्पादों, विस्तार और बुनियादी ढांचे सहित पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ इस विकास का समर्थन कर रहा है।