भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ते ने एक विदेशी नाव को जब्त किया है। इसमें मादक पदार्थ जैसा 203 किलोग्राम क्रिस्टलीय था। तटरक्षक बल ने बताया कि पीछा करने पर संदिग्ध नाव काल्पनिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा की ओर जाने लगी।
तटरक्षक बल ने कहा कि चालक दल के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है जो विदेशी नागरिक हैं। नाव को जांच और पदार्थ के रासायनिक विश्लेषण के लिए पोरबंदर लाया गया है।