जनवरी 19, 2025 2:19 अपराह्न

printer

इस्राइल ने हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते पर रोक लगाई

इस्राइल ने हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते को फिलहाल टाल दिया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि जब तक हमास पहले रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम नहीं बताता तब तक युद्धविराम लागू नहीं होगा। इस्राइली प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि नेतन्‍याहू ने इस्राइली सशस्‍त्र सेनाओं को निर्देश दिया है कि भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 12 बजे से लागू होने वाले युद्धविराम का पालन शुरू नहीं करें। दूसरी ओर, हमास ने कहा है कि तकनीकी कारणों से देरी हो रही है। युद्धविराम समझौते के अनुसार रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम नियोजित आदान-प्रदान से 24 घंटे  पहले उपलब्‍ध कराने होंगे।

 

इस्राइली प्रधानमंत्री ने कल रात चेतावनी दी कि गाजा में युद्ध रोकने के समझौते के पहले चरण में अस्‍थायी युद्धविराम था और यदि समझौता टूटा तो इस्राइल को फिर से युद्ध में जाने  का अधिकार है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला