अगस्त 30, 2025 9:53 अपराह्न

printer

खेलो भारत नीति एक नई शुरुआत है: रक्षा खडसे

युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा है कि खेलो भारत नीति एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह नीति, 2047 तक विकसित भारत बनाने में बहुमूल्य योगदान देगी। सुश्री रक्षा ने कहा कि सरकार संपूर्ण खेल ढांचे को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्यों से निजी पक्षों, शैक्षिक संस्थानों और स्थानीय समुदायों के साथ साझेदारी की अपील भी की।

खेल राज्य मंत्री ने दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय खेल प्राधिकरण, मुंबई द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस सम्मेलन 2025’ में भाग लिया।