पर्यटन नगरी खजुराहो एयरपोर्ट में भले ही विमान सेवाओं की कमी रही हो लेकिन एस आई सर्वे के अनुसार खजुराहो एयरपोर्ट ने प्रदेश में पहला एवं देश में दसवां स्थान अर्जित किया है। खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने बताया कि एस आई रैंक के सर्वे के मुताबिक भारत के 61 हवाई अड्डों का सर्वे हुआ जिसमें 24 पैरामीटर निर्धारित थे जिसके तहत पैसेंजर सुविधा, खान-पान, सुरक्षा, सुलभ शौचालय इत्यादि आदि इन सभी मापदंडों में खजुराहो एयरपोर्ट पूरी तरह से खरा उतरा जिसके तहत खजुराहो एयरपोर्ट को प्रदेश में पहला एवं देश के टॉप टेन में दसवां स्थान अर्जित करने का गौरव हासिल किया है।
Site Admin | जुलाई 27, 2024 7:05 अपराह्न
खजुराहो एयरपोर्ट ने प्रदेश में पहला एवं देश में दसवां स्थान अर्जित किया