कॉफी उद्योग ने भारत और अमरीका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए बेंगलुरु के कॉफी रोस्टर श्रीकांत राव ने कहा कि इस समझौते से कॉफी क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ में कमी से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र से जुड़े किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 8:16 पूर्वाह्न
कॉफी उद्योग ने भारत और अमरीका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया