सितम्बर 27, 2025 4:26 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने सेम हार्ट, सेम वर्ल्ड पुस्तक का किया विमोचन

सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डा० एल मुरुगन ने केरल के कोल्‍लम में माता अमृतानंदमयी की 72वीं जयंती समारोह के दौरान डा० मनीषा वी. रमेश की पुस्‍तक सेम हार्ट, सेम वर्ल्‍ड का विमोचन किया। डा० मुरुगन ने यह पुस्‍तक के.वी. जयकुमार को सौंपी। डा० मुरुगन ने कोविड महामारी और सुनामी के दौरान माता अमृतानंदमयी के मठ के राहत प्रयासों की सराहना की।