सितम्बर 10, 2025 7:35 अपराह्न

printer

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार कृषि उपकरणों में फ्लेक्स इंजन मशीनों के इस्तेमाल की कोशिश कर रही है

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार कृषि उपकरणों में फ्लेक्स इंजन मशीनों के इस्तेमाल की कोशिश कर रही है। उन्होंने आज नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन- एफएडीए के सातवें ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय कृषि उपकरण कंपनियों के साथ बैठक करेगा और इस बारे में चर्चा करेगा कि वे कृषि उपकरणों में वैकल्पिक ईंधन और जैव ईंधन का उपयोग कैसे कर सकते हैं। श्री गडकरी ने बताया कि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया- एआरएआई इथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल प्राप्त करने के लिए प्रयोग कर रहा है, जिसे डीजल में मिलाया जा सकता है।