केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मणिपुर की राजधानी इंफाल में राज्य की विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला भी उपस्थित थे। श्री सिंधिया ने मणिपुर के विकास के लिए कई क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। इनमें हस्तशिल्प और हथकरघा, खेल, पर्यटन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, कृषि क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को विश्वविद्यालयों, मणिपुर आईटी-एसईजेड, मानसिक अस्पताल, प्रसूति और बाल अस्पताल आदि प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की गति में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। मणिपुर के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए खेल पर उच्च स्तरीय कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता की।
Site Admin | अप्रैल 17, 2025 8:49 अपराह्न
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मणिपुर की राजधानी इंफाल में राज्य की विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की
