जनवरी 16, 2026 1:57 अपराह्न

printer

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘Gen V Bano’ और ‘महात्मा’ पुस्तकों का विमोचन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में दो नई पुस्तकों का विमोचन किया। Gen V Bano और महात्मा शीर्षक वाली ये पुस्तकें भारत के पहले नमो पुस्तक महोत्सव में विमोचित हुईं। डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आज और कल आयोजित हो रहे इस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तकों की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह लेखकों, विचारकों और युवाओं को विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करता है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला