सितम्बर 18, 2025 8:59 पूर्वाह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में वर्चुअल माध्‍यम से शामिल हुए

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल नई दिल्ली में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में वर्चुअल माध्‍यम से शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मध्य प्रदेश के धार जिले में इस अभियान का शुभारंभ किया।

   

इस अवसर पर श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश  उनके नेतृत्‍व में एक समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है। विश्‍व में भारत की छवि को मज़बूत करने में श्री मोदी की भूमिका का उल्‍लेख करते हुए श्री चौहान ने कहा कि दुनिया में भारत का वैश्विक कद बढ़ा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है।

   

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में श्री मोदी के कार्यकाल और 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका के बारे में श्री चौहान ने कहा कि उन्‍होंने भारत को अभूतपूर्व प्रगति हासिल करने में मदद की है। कृषि मंत्री ने कहा कि महिलाएं अक्सर दूसरों की परवाह करती हैं लेकिन खुद की उपेक्षा करती हैं, यही वजह है कि सरकार ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान शुरू किया है।