कुमाऊं के अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में नंदाअष्टमी के अवसर पर नन्दा देवी मंदिर में भव्य आयोजन शुरू हो गया है। मां नन्दा सुनंदा की कदली वृक्ष के खामों से बनी प्रतिमाओं को प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए रखा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। नन्दा देवी मंदिर अल्मोड़ा के पुजारी पंडित प्रमोद पाठक ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु दूर दराज क्षेत्रों से मां नन्दा सुनंदा के दर्शन करने मंदिर में आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि मां नन्दा भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण करती है। नन्दा देवी मंदिर और मेला समिति के व्यवस्थापक अनूप शाह ने बताया कि अल्मोड़ा में मां नन्दा देवी मेला पौराणिक और धार्मिक महत्व रखता है, यह मेला 3 सितंबर तक चलेगा। मां नन्दा सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा के साथ मेले का समापन होगा।
Site Admin | अगस्त 31, 2025 9:40 अपराह्न
कुमाऊं के अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में नंदाअष्टमी के अवसर पर नन्दा देवी मंदिर में भव्य आयोजन शुरू
