मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2025 8:52 पूर्वाह्न

printer

कल शाम भारतीय समयानुसार 5 बजकर 52 मिनट पर नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से किया जाएगा एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण

प्रतिष्ठित एक्सिओम-4 मिशन को कल शाम 5:52 बजे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से शुरू किया जाएगा है। यह ऐतिहासिक मिशन अमेरिका, भारत, पोलैंड और हंगरी के चार अंतरिक्ष यात्रियों को लो अर्थ ऑर्बिट में 14-दिवसीय वैज्ञानिक मिशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाएगा। ब्‍यौरा हमारे संवाददाता से:

 

एक्सिओम-4 मिशन में भारत के सुभांशु शुक्ला, पोलैंड के स्लावोस उज़्नान्स्की, हंगरी के टिबोर कापू और अमेरिका की पैगी व्हिटसन सहित चार अंतरिक्ष यात्री हैं। नासा के व्हिटसन मिशन कमांडर की भूमिका में है। राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद सुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनने जा रहे हैं। उज़्नान्स्की और कापू का यह अपने-अपने देशों का दूसरा मानव अंतरिक्ष यान मिशन है।

 

 

अंतरिक्ष यान के अगले दिन बुधवार को रात 10 बजे के आसपास अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है। अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग दो सप्ताह बिताएंगे और इस दौरान माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेंगे। एक्सिओम-4 मिशन नासा, इसरो और अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच साझेदारी को और गहरा करेगा। इससे भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण का मार्ग प्रशस्त होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान