मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 7, 2025 9:11 अपराह्न

printer

कल अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस है

अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर कल दिल्‍ली विधानसभा और राष्ट्रीय थैलेसीमिया कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान थैलेसीमिया जागरूकता पर एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर उपस्थित रहेंगे।

    दिल्‍ली विधानसभा प्रशासन ने बताया है कि अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष में विधानसभा भवन को लाल रोशनी से प्रकाशित किया जाएगा, जिससे थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और विश्‍व में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के प्रति एकजुटता प्रकट की जा सके।

    अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस का इस वर्ष का विषय – थैलेसीमिया के लिए एक साथ: समुदायों का एकीकरण, रोगियों को प्राथमिकता – रोकथाम, प्रारंभिक निदान और निरंतर देखभाल के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….