नवम्बर 1, 2024 1:51 अपराह्न

printer

कर्नाटक राज्‍य स्‍थापना दिवस आज, 1956 में कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को एकजुट करके हुआ था राज्य गठन

कर्नाटक राज्‍य स्‍थापना दिवस एक नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन 1956 में कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को एकजुट करके राज्य के गठन का प्रतीक है। 69वें कन्नड़ राज्योत्सव पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह कांतीरवा आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

   

कर्नाटक दिवस के अवसर पर राज्योत्सव और कर्नाटक संभ्रम स्वर्ण जयंती पुरस्कार आज शाम 4 बजे विधान सौध के सामने समापन समारोह में प्रदान किए जाएंगे। कर्नाटक संभ्रम अभियान की स्वर्ण जयंती पर एक लाख रुपये पुरस्‍कार राशि दी जाएगी। बेंगलुरु में प्रतिष्ठित विधान सौध को विभिन्‍न रंगों से सजाया गया है, जो कर्नाटक की एकता और प्रगति का प्रतीक हैं। यह उत्‍सव कन्‍नड लोगों के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है।