अगस्त 26, 2025 6:09 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में ईरानी राजदूत और दूतावास के तीन अन्य कर्मचारियों को निष्कासित किया

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने यहूदी विरोधी अपराधों में संलिप्तता के कारण ऑस्ट्रेलिया में ईरानी राजदूत अहमद सादगी और दूतावास के तीन अन्य कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा खुफिया संगठन की जांच में पता चला है कि पिछले वर्ष सिडनी और मेलबर्न में हुए हमलों में ईरान का भी सहयोग था। अल्बानीज़ ने इस शत्रुतापूर्ण व्यवहार के जवाब में, तेहरान में अपने दूतावास बंद करने की घोषणा भी की। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के अनुसार, दूतावास बंद होने की घोषणा से पहले ही सभी ऑस्ट्रेलियाई दूतावास कर्मचारियों को ईरान से तीसरे देशों में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था। श्रीमती वोंग ने ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने और वहां मौजूद लोगों को वहाँ से जाने की सलाह दी है।