मार्च 17, 2026 1:15 अपराह्न

printer

एलपीजी के लिए ईकेवाईसी केवल उनके लिए आवश्यक है जिनका अभी तक प्रमाणीकरण नहीं हुआ है: सरकार

सरकार ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ईकेवाईसी) केवल उन ग्राहकों के लिए आवश्यक है जिनका अभी तक प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह कोई नया निर्देश नहीं है, बल्कि यह सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है जिनके अंतर्गत अधिक से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि ये उन एलपीजी उपभोक्ताओं पर लागू होता है जिन्होंने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिन ग्राहकों ने पहले ईकेवाईसी करा लिया है, उन्हें इसे दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं है। प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना से जुड़े लाभार्थियों को इसे प्रत्येक वित्तीय वर्ष में सात रिफिल कराने के बाद आठवीं और नौंवी बुकिंग के लिए छूट प्राप्‍त करने हेतु केवल एक बार कराना होता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला